सुबोध,
किशनगंज 29 जुलाई। बिहार के किशनगंज जिले एवं नेपाल में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण फिर एक बार महानंदा एवं मेची नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।जिसके कारण सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ रहा है,वही चरघरिया कनकई नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई है।
जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 46.8 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी मिली है वही तैयपपुर महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.20मीटर नीचे है,जिले अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नेपाल से सटे बहने वाली मेची नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.88मीटर नीचे बह रही है। डौक बराज से 122.702 घन मीटर पानी छोड़ा गया है एवं डीएनएमसी से डिस्चार्ज वाटर शून्य हैेै।