संजय श्रीवास्तव
आरा। पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “किसान उन्नति मेला” में भारती कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन-4, पटना के अंतर्गत आने वाले 27 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) ने भाग लिया। इसके अलावा, भारती कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न अनुसंधान संस्थान, सरकारी एवं गैर-सरकारी कंपनियों ने भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लिया।इस मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो जिले के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए गर्व की बात है।भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल को मिला जबरदस्त समर्थनइस मेले में भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल को किसानों का जबरदस्त समर्थन मिला। तीनों दिनों तक किसानों की भारी भीड़ स्टॉल पर जुटी रही और उन्होंने नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश और डॉ. सचिदानंद सिंह ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न उत्पदान फसल सुरक्षा, जल प्रबंधन और नवीनतम कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।केंद्र के वैज्ञानिकों, डॉ. राम नरेश और डॉ. सचिदानंद सिंह, ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया, जिससे वे अत्यधिक लाभान्वित होंगे। किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी अपनी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान प्राप्त किए।निर्णायक समिति ने सराहा भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र का उत्कृष्ट कार्यभोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के शानदार प्रदर्शन और किसानों के बीच उसकी लोकप्रियता को देखते हुए निर्णायक समिति ने उसे द्वितीय स्थान प्रदान किया। समिति ने भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि नवाचारों और किसान हितैषी कार्यों की सराहना की।विशिष्ट अतिथियों ने किया मेले का अवलोकनइस मेले में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जीमोतीहारी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह जीबिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हाबिहार के कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेयश्रम नियोजन मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह गन्ना मंत्री श्री कृष्णनंदन पासवानसभी अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया और किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।
उत्तर प्रदेश
उत्तराखण्ड
ओडिशा
छत्तीसगढ़
जम्मू-कश्मीर
ताजातरीन
दक्षिण भारत
दिल्ली
प.बंगाल
पंजाब
बिहार
भोजपुर जिला
मध्य प्रदेश
राजस्थान
वीडियो
हरियाणा
कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर को मिला “अच्छे कार्य का अवार्ड” : डॉ. शोभा रानी
