संजय श्रीवास्तव

आरा। भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का सताईसवा सम्मेलन झारखंड के टाटा नगर में सोलह सतरह दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। जहां देश के कोने कोने से जाने माने साहित्यकार गीतकार कवि लेखक भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें आरा कि धरती से जाने माने गीतकार कुमार अजय सिंह को आमंत्रित किया गया है।

इस संदर्भ में पूछने पर कुमार अजय सिंह ने कहा कि भोजपुरी मेरे लिए माता के समान है। जहां मां बुलाएगी वहां मैं जाकर उनके चरणो का पूजा करने का अवश्य ही प्रयास करूंगा। उक्त सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भोजपुरी के प्रथम प्रोफेसर जयकांत सिंह जय जैसे विद्वत गण के द्वारा भोजपुरी क्षेत्र में चल रहे गतिविधियों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। अन्य लोगो में साहित्यकार रामबहादुर राय बलिया लाखन सिंह सम्राट बेरमो भी सिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *