महाराष्ट्र ब्यूरो
मुंबई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है।
अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था।
खबरों की मानें तो साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *