धनबाद ब्यूरो
महुदा-(धनबाद): विधायक ढुलू महतो गुरुवार को तेलमोच्चो जलापूर्ति योजना का अवलोकन करने फिल्टर प्लांट पहुंचे। और सबकुछ ठीक-ठाक देख जलापूर्ति चालू कराया। इस संबंध में विधायक ने तेलमोच्चो पानी टंकी के समीप पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना मेरे द्वारा लाया गया है जो सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। बीच में कुछ तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हुआ था, जिसका अवलोकन करने मैं यहां 15 दिन पहले आया था। उसी समय विभाग को निर्देश दिया था कि जो भी गड़बड़ी है, उसे ठीक किया जाय। इसमें जो भी लागत आयेगा वह हम अपने मद से देंगे।जिसमें आज आंसिक रूप से चालू करने की स्थिति देखकर आज मैंने जलापूर्ति चालू कर दी है। पूरी तरह से ठीक ठाक होने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने ठेकेदार पर भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की।उन्होंने पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पर गलत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जितना भी योजना बना एक भी चालू नहीं है। जबकि मैंरे कार्यकाल में जितना भी योजना पर काम हुआ जो पूर्ण है वह चालू है और जो अधुरा है।उसका कार्य प्रगति पर है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतों, शिबु महतो, मटुक मिश्रा, चित्तरंजन दुबे, ध्रुवनारायण दुबे, बैजनाथ महतो, चुधिष्ठिर महतो, हाराधन महतो, बरकत अंसारी,राजु महतो धिरेन मोदक आदि अन्य उपस्थित थे।