Yogesh suryawanshi 29 मार्च, रविवार

 

सिवनी/खवासा : जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत खवासा में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु गठित राज्य स्तरीय विशेष जांच दल द्वारा आज दिनांक 29.03.2025 को मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र की अंतराज्यीय सीमा में निरीक्षण के दौरान अधिसूचित कृषि उपज के अवैध परिवहन करते हुए पाय गए 06 वाहनों को पकड़ कर मंडी समिति सिवनी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा ।

उक्त वाहनों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कृषि उपज मंडी समिति सिवनी द्वारा अवैध परिवहनकर्ताओं से निम्नानुसार कुल जुर्माना राशि *3,81,186/- रुपए* (तीन लाख इकयासी हजार एक सौ छयासी रूपये मात्र) वसूल कर मंडी खाते में जमा कराए गए –

 

1. वाहन क्रमांक TN54K9483

परिवहन मार्ग – छतरपुर से चेन्नई, तमिलनाडु

कृषि उपज – मटर (सूखा)

मात्रा – 250.20 क्विंटल

कीमत – 20,57,720/-

अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 1,02,886 /-

समझौता शुल्क राशि – 5000/-

निराश्रित शुल्क राशि – 20,577 /-

 

2. वाहन क्रमांक AP02TE5179

परिवहन मार्ग – छतरपुर से आंध्रप्रदेश

कृषि उपज – गेहूं

मात्रा – 251.03 क्विंटल

कीमत – 7,53,090/-

अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 37,655 /-

समझौता शुल्क राशि – *5000*/-

निराश्रित शुल्क राशि – *7531* /-

 

3. वाहन क्रमांक – MH40CM1195

परिवहन मार्ग – बैतूल से नागपुर, महाराष्ट्र

कृषि उपज – लहसुन

मात्रा – 90 क्विंटल

कीमत – 4,05,000/-

अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 20,250 /-

समझौता शुल्क राशि – *5000*/-

 

4. वाहन क्रमांक AP39UV2335

परिवहन मार्ग – दतिया से मैसूर, कर्नाटक

कृषि उपज – मूंगफली दाना

मात्रा – 245.50 क्विंटल

कीमत – 18,78,113/-

अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 98,906 /-

समझौता शुल्क राशि – *5000*/-

निराश्रित शुल्क राशि – 18,781 /-

 

5. वाहन क्रमांक UP94AT9881

परिवहन मार्ग – नरसिंहपुर से नागपुर, महाराष्ट्र

कृषि उपज – गेहूं

मात्रा – 350 क्विंटल

कीमत – 9,10,000/-

अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 45,500 /-

समझौता शुल्क राशि – *5000*/-

निराश्रित शुल्क राशि – *9100* /-

 

महायोग राशि- 3,81,186/- सिवनी मंडी सचिव को जानकारी देने परहेज

 

टीप – शेष 01 वाहन पर कार्यवाही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *