विजय शंकर 

पटना : आज पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने मनेर के हाई स्कूल और महीनावां स्कूल में सरकार द्वारा संचालित राहत शिविर में रह रहे बच्चों के बीच करीब 600 दूध और ब्रेड का पैकेट का वितरण किया।
उसके बाद सांसद ने मनेर दियारा के रामवाद, हुलासी टोला, रामपुर, भवानी टोला का दौरा कर सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये गए राहत कार्य के संबंध में ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बाढ़ राहत के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली 6 हजार की सहायता राशि की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। सांसद अंचलाधिकारी दिनेश सिंह को सूची का सत्यापन कराने को कहा और छूटे हुए नामों को जोड़ने को कहा।


बांक पंचायत के मुखिया पति पिंटू साव कल रात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सांसद आज उनकी शव यात्रा में शामिल हो कर कंधा दिया।
सांसद के साथ ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, राजेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मनोज गुप्ता, सुनील, लौटन सिंह, पूर्व जिला पार्षद  बेबी मुन्नी देवी, दिग्विजय सिंह, मुंशी चंद्रवंशी,  नागमणि, चंदन, चंद्रभूषण पांडेय सहित कई लोग थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *