नव राष्ट्र मीडिया न्यूज

पटना। सी.पी.आई.(एम) की बिहार राज्य की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं बिहार के संगठन के प्रभारी ए॰ विजय राघवन, पूर्व सांसद आज यहाँ प्रेस कान्फ्रेंस में निम्नलिखित वक्तव्य जारी किया। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ देशव्यापी जन असंतोष बढ़ रहा है। केन्द्र की नितियों के चलते गरीबों की स्थिति चिंताजनक हो गयी। आर्थिक सवालों पर औद्योगिक उत्पादन में गिरावट और कृषि संकट बढ़ गया है। जी.डी.पी. निम्न स्तर पर पहुँच गया है। इसके चलते बेरोजगारी, महंगाई, मुद्रास्फीति और जीवन स्तर में गिरावट है। सिर्फ अमीरों को लाभ मिला है। गरीबों और अमीरों के बीच खाई बढ़ रही है। भाजपा और केन्द्र सरकार साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण तेज कर रही है। अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। अल्पसंख्यकों छात्रों को शिक्षा और उच्च शिक्षा में सुविधाओं की कटौती कर रही है। इन मुद्दों को लेकर किसान सभा, सीटू और खेत मजदूर यूनियन 5 अप्रैल को नई दिल्ली में विशाल रैली करने जा रही है। हम तमाम जनवादी ताकतों से समर्थन की अपील करते है। राज्यों में क्षेत्रीय दल, भाजपा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं! जनतांत्रिक मूल्यों और स्थापनाओं पर हमले देश के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है। इसलिए केन्द्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ उसे आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त देना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सचिव ललन चैधरी, अवधेश कुमार, सर्वोदय शर्मा, विनोद कुमार मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *