प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी की पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की नई सूची

विजय शंकर

पटना, 12 सितम्बर ।बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों की नई सूची जारी की। इस मौके पर उन्होंने बयान जारी कर पार्टी के सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मिशन-2025 की चुनौतियों को फतह करने में नए पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के अनुकूल समय-समय पर सांगठनिक बदलाव की आवश्यकता होती है। हमारी पार्टी शुरू से कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी रही है। जद(यू0) को निचले स्तर तक धारदार और मजबूत बनाने में हरेक कार्यकर्ता साथियों की अपनी एक अहम भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिल पाई है, उन सभी महत्वपूर्ण साथियों को ‘मिशन-2025’ की सफलता हेतु पार्टी द्वारा विशेष अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नित नए सोपान चढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जद(यू0) का एक-एक सिपाही विकासविरोधी ताकतों को रोकने के लिए अपनी कमर कस चुका है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *