नोयडा ब्यूरो
नोएडा : नव वर्ष 2022 के उपलक्ष में दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर कार्यक्रम आयोजित कर नव वर्ष का धूमधाम से स्वागत कर मनाया इस अवसर पर दीदी रसोई ट्रस्ट की अध्यक्षा व समाज सेविका रितु सिन्हा ने टीम सदस्यों को सम्मानित किया और इस अवसर पर उन्होंने गरीब जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल व स्वेटर का वितरण किया।
दीदी की रसोई ट्रस्ट की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सभी सदस्यो और शहर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी ममता तिवारी, मंजू शर्मा, सरिता चंद्र, आशा गुप्ता, संगीता चौधरी, गुड़िया, राजकरण सिंह, धर्मपाल चौहान, योगेश गुप्ता, नीलम रुचिका, निशा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी टीम सदस्यों ने सम्मान दिए जाने के लिए रितु सिन्हा जी का आभार व्यक्त किया।