Vijay shankar

पटना। जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, पटना का निरीक्षण किया गया तथा लोक शिकायतों के निवारण की स्थिति की समीक्षा की गई। यह एक पूर्व निर्धारित निरीक्षण था।

वर्तमान में यह कार्यालय जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, छज्जुबाग में संचालित है।

जिलाधिकारी द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत प्राप्त परिवादों के निवारण की बेहतर स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, पटना द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम नियमावली, 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत पटना जिला-स्तरीय अधिकारिता से संबंधित विभागवार, योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवाओं के संबंध में कार्यालय में दायर परिवाद का विधि-सम्मत निवारण किया जाता है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, पटना द्वारा 19,707 परिवादों को (60 कार्य दिवस से कम में) निष्पादित किया गया है। शेष आवेदन समय-सीमा के अंदर है एवं इन सभी का निष्पादन प्रक्रियाधीन है। 60 कार्य दिवस से अधिक लंबित मामलों की संख्या शून्य है।

प्रथम अपीलीय प्राधिकार के तौर पर 7,245 अपील वादों को निष्पादित किया गया है। प्रथम अपील वादों में भी 60 कार्य दिवस से अधिक शून्य मामले लंबित हैं। परिवादों पर नियमित तौर पर सुनवाई होती है तथा निर्धारित समय-सीमा के अंदर निवारण किया जाता है।जिलाधिकारी द्वारा इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भविष्य में भी इसे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *