बिहार ब्यूरो
पटना : बिहार- बिहार पुलिस के 16 अधिकारियों व जवानों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नामों की सूची के अनुसार बिहार पुलिस से 2 सीनियर IPS, 3 सब इंस्पेक्टर और बाकी के 11 कांस्टेबल/ड्राइवर को इस बार मेडल मिलेगा। पुलिस सर्विस में विशिष्ट सेवा देने के लिए जिन दो सीनियर IPS के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें पहला नाम बिहार के ADG ऑपरेशन सुशील मानसिंह खोपड़े का है। जबकि, दूसरा नाम स्पेशल ब्रांच के ADG सुनील कुमार का है।ADG हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि सभी पुलिस अफसर और जवानों का काम काफी सराहनीय रहा है।
पुरस्कृत होने वालों में
सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण कुमार सिन्हा (ADG रेल पटना)
सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा (पटना पुलिस)
सब इंस्पेक्टर शुभकान्त चौधरी (SCRB पटना)
कांस्टेबल बृज कुमार सिंह (ATS पटना)
कांस्टेबल/ड्रावइर शाह मोहमद चालक (कैमूर पुलिस बल)
कांस्टेबल राजेश कुमार हांसदा (बक्सर पुलिस बल)
कांस्टेबल अनिल कुमार श्रीवास्तव (BSAP2 डेहरी ऑनसोन)
कांस्टेबल जितेंद्र राम (BSAP2 डेहरी ऑनसोन)
कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह (BSAP2 डेहरी ऑनसोन)
कांस्टेबल मो. नसीम बैंड (BSAP2 डेहरी ऑनसोन)
कांस्टेबल मदन तिवारी (BSAP14 पटना)
कांस्टेबल भरत प्रसाद यादव (बांका)
सिपाही रमेश प्रसाद (BSAP3 बोधगया)
ड्राइवर विजय कुमार (CID पटना)