रांची स्टेशन पर आरपीएफ ने बचाया, राजधानी एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा था दिल्ली, 10 तस्करों को भी किया गया गिरफ्तार

रांची : रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से छह लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया है। इन्हें राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहा था। सभी की उम्र 18 साल से कम है। सभी लड़कियों से पूछताछ के बाद इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन रांची को सौंप दिया गया है। यहां से जानकारी जुटा कर इनकी इच्छानुसार इन्हें घर या सरकारी संस्थान में भेज दिया जाएगा।

आरपीएफ रांची के इंचार्ज अमिताभ आनंद वर्धन ने बताया कि निरीक्षक सुनीता पात्रा के नेतृत्व में नन्हे फरिश्ते की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें ये छह नाबालिग लड़कियां रांची स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहीं थी। जब इनसे पूछताछ किया गया तब पता चला कि इनके साथ कोई गार्जियन नहीं हैं। इन्हें घरेलू काम लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। लेकिन दिल्ली में कहां जाना है? किनके पास जाना है? इनकी कोई जानकारी इन्हें नहीं थी।
रेस्क्यू की गई चार बच्चियां खूंटी की, एक गुमला की और एक सिमडेगा की है। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि रांची स्टेशन पर कोई भी तस्कर इनके साथ नहीं था। तस्कर इन्हें रांची स्टेशन पर छोड़कर चले गए थे। बता दें कि अबतक 31 बच्चों को टीम बचा चुकी है। साथ ही 10 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *