संजय श्रीवास्तव
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा का इलाका पूरी तरह से बाढ़ से घीर चुका है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण किसानों के सैकड़ो बीघे खेत पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री लेकर मां काली बखोरापुर ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी बीडी सिंह पटना से राहत सामग्री लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और वितरण किया। बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जैसे ही उनका काफिला पहुंचा तो वहां पर पहले से ही काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित मौजूद थे। उन्होंने उनको कहा कि सभी को राहत सामग्री मिलेगी। नेकनाम टोला बखोरापुर सहित कई गांव में राहत सामग्री बांटी गई। बीडी सिंह के साथ सुनील सिंह गोपाल वीर बहादुर सिंह गीतकार कुमार अजय सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed