सुबोध,
किशनगंज । भारत की पहली सेमी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर, पश्चिम और दक्षिण के बाद पूर्वी भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी हरी झण्डी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाइगुड़ी जाने क्रम में शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे किशनगंज स्टेशन पर दो मिनट की ठहराव हयी। डॉ. दिलीप जायसवाल, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद ,पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेगनू सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप एवं विभिन्न पार्टी नेता व आम नागरिकों की बड़ी संख्या में यहा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया ।आम लोगों में इस ट्रेन को देखने के लिए और सेल्फी लेने की होड़ लगी।मौके पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे की की गुंज सुनाई दी।लोगों ने इस ट्रेन के चालक और गार्ड को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सेल्फी भी ली।
उल्लेखनीय है कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी के बीच फरवरी, 2019 में चली थी। इसके बाद दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस इसी साल मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू की गई थी। चौथी वंदे भारत दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच चलाई गई थी। पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को 11 नवंबर, 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह मैसूर और चेन्नई के बीच चलती है। छठी वंदे भारत 11 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गईऔर 30 दिसम्बर से पूर्वी भारत के हावड़ा से न्यू जलपाईगुडी तक के लिए शुभारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *