नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना /मधुबनी : मधुबनी जिले के नवानी ग्राम निवासी व महिला कॉलेज मधुबनी के रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ आदित्य कुमार दास के असमायिक निधन पर मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच व नव चित्रगुप्त परिषद ने गहरा शोक प्रकट किया है।डॉ आदित्य दास का दुःखद निधन कल मधुबनी स्थित आवास पर छत से गिरने के कारण हो गया था।
जदयु के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने डॉ आदित्य कुमार दास के निधन को समाज के लिये अपूर्णीय क्षति बताया।डॉ आदित्य के निधन से मिथिलांचल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने बाले बिभूती को खो दिया है। उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति पहुंची है।डॉ आदित्य हमेशा शिक्षा को बढाबा देने व सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।
नव चेतना चित्रगुप्त परिषद के डॉ जितेंद्र लाल दास,नवीन नवेन्दु,संजीव कुमार,कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के विनय कुमार कर्ण,संजय कुमार, बैधनाथ लाल दास,विनीत कुमार वर्मा, मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राजेन्द्र कर्ण, राजेश कु कंठ,राजेन्द्र लाल दास,वन्दना सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव ,सीमा वर्मा आदि ने डॉ दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा के प्रचार प्रसार करने वाले महान हस्ती को खो दिया है।डॉ दास हमेशा समाज मे शिक्षा का अलख जगाने में लगे रहते थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *