बिमल चक्रवर्ती
धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में “हुल-दिवस” के अवसर पर क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हुल दिवस पर झारखंड के अमर शहीदों सिदो-कान्हू ,चांद-भैरव , और फूलों- झानों समेत सभी वीरों के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में सिपाही विद्रोह देश के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि थी। 30 जून 1855 को सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व मे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उक्त आंदोलन का बिगुल फूंका गया। हूल दिवस को क्रांति दिवस के रूप में मनाई जाती है। मौके पर मदन महतो, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज यादव, डॉ.डीके सिंह,पप्पू तिवारी, कामता पासवान, सत्यानंद पांडेय, रवि रंजन सिंह, अजय कुमार पांडे, महेश शर्मा, अशोक आदि अन्य शामिल थे।