uttarakhand bureau
पौड़ी : जनपद के साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए महिला के खाते में लौटाई रूपये 20,500/- की धनराशि। 10 मई 2022 को आवेदिका आरती, निवासी-पौडी, कोतवाली -पौडी, जनपद पौडी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के खाते से रु0 20,500/- की धनराशि ऑनलाईन ठगी की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सेल टीम पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा आवेदिका के खाते से कटी उपरोक्त धनराशी के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे/बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदिका उपरोक्त के खाते में रूपये 20,500/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी। जो कि आवेदिका के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।
पुलिस टीम
निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
उ0नि0 जयपाल सिंह चौहान
आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
आरक्षी 275 ना0पु0 अजीम अहमद
महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *