शाहाबाद ब्यूरो 

पटना / आरा ।भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार भाजपा द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।

विवेक ठाकुर ने कहा स्वस्थ तन और मन की शांति नियमित योग करने से ही आती है। केवल एक दिन नहीं, नित्य 30 मिनट योग करें। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग विधा हमारे ऋषियों ने पूरे विश्व को दी।

विवेक ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ व विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरी दुनिया हमारी पौराणिक संस्कृति योग को अपना रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

विवेक ठाकुर ने समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्वस्थ एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *