बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय व जिला कमिटी की ओर से रविवार को सजावट वाटिका झरनापाड़ा में बीते पंचायत चुनाव में समाज के नवनिर्वाचित प्रमुख, मुखिया, उपमुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मणीन्द्रनाथ मंडल के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कंसारी मंडल द्वारा किया गया तथा मंच संचालन नुनुलाल मंडल ने किया। सम्मान पाने वालों में प्रखंड प्रमुख में विवेक मंडल, मुखिया में मदन मोहन मंडल, सुचित्रा देवी, राजीव मंडल, पुतुल रानी मंडल, श्यामापद मंडल, रेखा मंडल, बेबी मंडल, गुलाबी मंडल, सबिता देवी, विजय मंडल, जयनारायण मंडल, पंसस में निरंजन मंडल, रीता मंडल, जोसना मंडल, नमिता मंडल, छाया मंडल, पंचमी देवी, संतोष मंडल, जगदीश चन्द्र मंडल, उपमुखिया में नाविक मंडल, तापसी मंडल बीरबल मंडल सुषमा कुमारी एवं जोशना मंडल शामिल थे। वक्ताओं ने कहा जिस उत्साह के साथ लोगों ने आप सबों को प्रतिनिधि चुना है उनके इस कर्ज को अगर आपको अपने लहू से चुुकाना पड़े तो पीछे मत रहिएगा। चुनाव में पिछड़े हुए समाज के लोगों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार में जीत की कुंजी छुपी रहती है, निराश होने की जरूरत नहीं हैैं। संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता हमसबो को एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर रेखा मंडल, हिमांशु मंडल, गौतम मंडल, फटिक मंडल, संतोष मंडल, डॉ. माधव मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, शैलेन मंडल, नारायण चन्द्र मंडल, सुनील मंडल, दिनेश मंडल, धरनीधर मंडल, सत्यजीत मंडल, मनीष साव, डॉ. अमरनाथ पंजियार, हिरेन मंडल, डोरा मंडल, मनिंद्र मंडल, इंद्रजीत मंडल, राजकुमार मंडल, अमृत मंडल, प्रकाश मंडल, राहुल मंडल, श्रीकांत मंडल, बीरेन मंडल, अंकुर, जदुनाथ, प्रेमश्वर परमेश्वर , लक्ष्मीकांत मंडल, प्रवीरमंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed