सुबोध,
किशनगंज । आजादी के अमृत महोत्सव के एक साल पूरे होने के साथ ही तिरंगा यात्रा से जिला हुआ तिरंगामय । शहर के खगड़ा हवाई अड्डा से भगत सिंह युवा क्लब के वैनर तले बिहार विधान परिषद मुख्य सचेतक सह भाजपा सिक्किम प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल के अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में शामिल लोग शहर भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक रूईधाशा मैदान सह डिफेंस मैदान में तिरंगा यात्रा संपन्न हुयी।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का विधिवत् शुभारंभ कर मुख्य सचेतक डॉ.दिलीप जायसवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे भारत देश की शान है और देश यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत वर्ष आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर इस अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया था।आज आजादी के अमृत महोत्सव का एक वर्ष पूरा होने के शुभ उपलक्ष्य पर देश एवं जन -जन की शान तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा बुजुर्ग एवं अन्य ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, जिला महामंत्री मशीन सिन्हा नगर अध्यक्ष कर
विंदु मंडल , जयकिशन प्रसाद कुशवाहा , वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा नेता शिशिर दास,विहिप जिला मंत्री संजय सिंह ,बजरंगदल युवा एवं भगत युवा क्लब के सभी युवा सहित आमजन बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शामिल रहें।तिरंगा यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त डंडाधिकारी सह सीओ समीर कुमार ,थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह एवं एएसआई शाहनवाज खां इत्यादि पुलिस जवान बड़ी संख्या में तैनात रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *