संजय श्रीवास्तव

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शनिवार को दीपावली के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता एवं गीत-सगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। बच्चो ने भगवान राम, दीप जलाती महिला, सर्व धर्म सद्भाव एवं वर्ल्ड कप आदि की थीम पर अपनी कलाकारी का प्रर्दशन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय का कोई मायने नहीं होता। सभी ने बहुत ही मेहनत और बेहतरीन कलाकारी से अपनी कला को उकेरा है। उन्होंने कहा की बच्चे दीपावली का पर्व इको फ्रेंडली मनाएं। पटाखे का उपयोग नही करें। लोकल फाॕर वोकल पर जोर देते हुए कहा की बच्चे कुम्हार से मिट्टी का दीप खरीदकर उनके घर को रौशन करें। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसके पूर्व रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं पत्रकार कृष्ण कुमार थे। इस दौरान प्रतियोगिता में वर्ग नवम की छात्रा अनन्या कुमारी, आन्या कुमारी, स्नेहा कुमारी, अनोखी कुमारी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वही वर्ग 6 की छात्रा साक्षी सिंह, अर्पिता कुमारी, आरउहई कुमारी, कायरा सिंह, रूचि कुमारी एवं सौम्या ओझा को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जबकि वर्ग 6 के छात्र अंकित कुमार, कान्हा, आयुष कुमार, अमृत राज एवं प्रदीप कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी ग्रुप के बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह, उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, कला शिक्षक विष्णु शंकर, पत्रकार कृष्ण कुमार ने संयुक्त रुप से बच्चों को पुरस्कार दिया। रंगोली प्रतियोगिता के बाद गीत-संगीत का आयोजन किया गया। जहां छठ पर्व एवं भैया दूज पर आधारित गीत की प्रस्तुति छात्राओं ने दी, जिसमें मनीषा यादव, रिया सिंह, सभ्यता, सुप्रिया, रिया, नव्या, श्रद्धा, सिद्धी सिंह, मिस्टी कुमारी, रितिका सिंह, वेदिका, सुहानी दुबे, आयुषी सिंह, आशना सिंह, तान्या सिंह रही। गीत-संगीत कार्यक्रम में संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन एवं वर्गिस उपाध्याय की भूमिका रही। गीत संगीत में शामिल सभी छात्राओं को भी विद्यालय की प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता व गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *