धनबाद ब्यूरो
भूली-(धनबाद): भूली बी ब्लॉक में पतंजलि योग शिविर में भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह का स्वागत समरोह का आयोजन किया गया। योग केंद्र के अशोक गुप्ता , रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू व कला निकेतन के नाट्य निर्देशक वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर धनबाद प्रखंड प्रभारी अशोक गुप्ता ने नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष से योग केंद्र सुदृढ़ीकरण को लेकर आग्रह किया कि योग सीखने आने वालों के लिए शौचालय व जल की व्यवस्था की जाय। एक सार्वजनिक पार्क व विवाह मंडप की जरूरत को रखा और नव मंडल अध्यक्ष से आग्रह किया कि नए वित्तीय वर्ष में योजना में इसे प्राथमिकता दिया जाय। भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि भूली के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्क के साथ महानुभावो के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दिया जाएगा। साथ ही योग केन्द्र के सुदृढ़ीकरण के लिए भी योजना भेजेंगे। सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा सब के साथ सबक विकास के सिद्धांत को मानती है और भूली का समुचित विकास के लिए कटिबद्ध हैं। डॉ. एम के वर्मा, योग शिक्षक रामेश्वर कुमार, बी के सिंह, राजू कुमार रॉय, मनोहर महतो,भारत भूषण सिंह, सतेंद्र सिंह, अजित कुमार,अभिमन्यु उपाध्याय,योग शिक्षिका बिंदिया देवी,सीमा गुप्ता, कुंदन आदि मौजूद थे।