पटना । बक्सर जिले के राजपुर थाना का गैधरा गांव गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन, गांव में दहशत फैल गई। सुबह के आठ ही बजे थे। तभी दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। फिर हवा में गोलियां चलने लगी। घरों के दरवाजे धड़ाधड़ बंद होने लगे। किसी ने फोन से इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। पुलिस वहां पहुंची तो तूफान के बाद शांति जैसा नजारा था। जिन पक्षों में विवाद था। वे लोग फरार थे।

पूछने पर पुलिस ने बताया वहां से कुछ खोखे मिले हैं। यह सूचना मिली कि निरंजन पाठक और धनंजय पाठक के बीच विवाद था। लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत नहीं की है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया। चुनाव के दिन ही कुछ विवाद हुआ था। दो दिन बाद फिर लोग एक दूसरे के सामने आ गए। लेकिन, आज तो दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को ललकारते हुए बाहर आए। लेकिन, गोली किसने चलाई। यह पता नहीं चला। क्योंकि आवाज सुनते ही सारे लोग दुबक गए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed