बिहार ब्यूरो 

पटना: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने CM नीतीश के ‘लव-कुश’ गणित को तोड़ने के लिए नई चाल चली है। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने पैतृक जिले खगड़िया से की है। उन्होंने कुशवाहा जाति से आने वाली रेणु कुशवाहा को अपनी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें लोजपा का नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। शनिवार को इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई। रेणु कुशवाहा पूर्व सांसद हैं। वे खगड़िया की सांसद रही हैं। नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री भी रही हैं। एक वक्त था जब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी नेताओं में शामिल थीं। लेकिन, बदलते वक्त के साथ इसमें कुछ कड़वाहट आ गई। उसके बाद रेणु कुशवाहा ने मंत्री पद छोड़ने के साथ ही जदयू से भी अपना नाता तोड़ लिया था।
रेणु काफी समय से से लोजपा के साथ हैं। चिराग पासवान ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी कमेटी में शामिल किया है। उम्मीद जताई गई है कि रेणु कुशवाहा के माध्यम से बिहार के अंदर कुशवाहा जाति को अपनी पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। एक बड़ा वोट बैंक लोजपा से जुड़ सकता है
लोजपा सुप्रिमो चिराग ने पार्टी के कुछ और पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है, उन्हें भी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी। इनमें पूर्व विधायक अनिल चौधरी का नाम शामिल है। इन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी के नेता वीरेश्वर सिंह को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनकी गिनती लोजपा के वफादार नेताओं में होती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed