धंनजय / सूरज

कतरास-(धनबाद),: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर,पार्षद तीनो पदों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उक्त बाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने भंडारीडीह स्थित कतरास सामुदायिक भवन में बुधवार को आयोजित धनबाद नगर निगम 1 से 8 कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव की तैयारी एवं नगर निगम के सभी वार्डों में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर सभी कांग्रेस नेताओं ने हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम के सभी 55 वार्डों में एक-एक पर्यवेक्षक एवं दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पदाधिकारी ही पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिसकी नियुक्ति एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। नगर निगम के सभी वार्डों में जिला कांग्रेस संबंधित संभावित एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित एवं सक्रिय लोगों को चिन्हित कर प्रत्याशी बनाएगी। एक सप्ताह के अंदर पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर सभी वार्डों में चुनावी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। सभी वार्डों के बूथ कमेटियों को गठन कर संगठन को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। चुनाव में पार्टी के प्रति समर्पित होकर संगठन हित में सक्रिय रुप से कार्य करने वाले ही नगर निगम एवं वार्ड में प्रत्याशी के हकदार होंगे। आगे उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पार्टी नगर निगम में जिसे भी प्रत्याशी बनाती है, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। मंच का संचालन प्रदीप पांडेय ने की। भारतीय युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।मौके पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,पूर्व मंत्री मन्नान मालिक,अशोक लाल, रामप्रीत यादव, रणधीर ठाकुर, अजय पासवान, मनोज, राजेश्वर यादव, लगन देव यादव, राजेश्वर यादव, मनोज यादव आदि अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *