धनबाद ब्यूरो

राजगंज-(धनबाद) : राजधानी रांची में झारखंड पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं को खासकर महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार राजगंज बाजार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया, पूर्व जिला सचिव महेंद्र प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो, वरीय नेता महादेव महतो, राजगंज जॉन अध्यक्ष जगरनाथ महतो कर रहे थे। मौके पर देवनारायण, मनोज कुमार महतो, महतो,मोती लाल महतो, दयानंद महतो, बबलू महतो, संदीप महतो, राकेश महतो, प्रेमचंद, नारायण चंद्र महतो, उज्जवल कुमार, निरंजन महतो, सचिन महतो, विष्णु महतो आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *