प्रेम प्रकाश

सिंदरी-(धनबाद) : हिन्दूस्तान उर्वरक एवंं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी के निर्माणाधीन कारखाना में चौपट सुरक्षा व्यवस्था के कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मजदूर राकेश मंडल चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल मजदूर को एसियन जालान अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पता चला कि ड्रिपलेक्स का ठेका मजदूर राकेश मंडल के गैस कटर से कार्य करने के दौरान गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया, और उसके चपेट में आकर ठेका मजदूर राकेश मंडल घायल हो गया। उसके मुंह में गंभीर चोट लगी है। नाजुक स्थिति को देखते हुए हर्ल के अधिकारियों तथा ठेका कम्पनी के मालिकों ने घायल मजदूर को इलाज के लिए एशियन जलान हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया है। सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर ने ठेका कम्पनी ड्रिपलेक्स पर सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण आए दिन मजदूर गंभीर रूप घायल हो रहे हैं। हर्ल प्रबंधन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *