बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ जिला शाखा धनबाद के बैनर तले जनसेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना स्थल धनबाद जिला परिषद के परिसर में तीसरे दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिलाध्यक्ष जनसेवक संघ दिनेश महतो तथा उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सौरभ के द्वारा महिला मंडली (आंचल कुमारी, अनिता कुमारी एवं पार्वती मुर्म) को सौंपा गया। गुरुवार को तीसरे दिन हडताल की मुख्य विषय वस्तु राज्य स्तर पर शीर्षस्थ दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के सम्मान की लडाई में परोक्ष रूप से जनसेवक संवर्ग प्रभावित हो रहा है। धरनास्थल पर मौजूद जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि हमारी चट्टानी एकता दिन- प्रतिदिन बढती जाएगी। अन्य संघ एवं महासंघ का हमें राज्य स्तर पर लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है। झरिया विधायक सह सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा जनसेवकों का मुद्धा राज्य स्तर पर उठाया गया है, तथा उनका साथ जनसेवकों को मिल रहा है जिसके लिए जनसेवक संघ उनका आभारी है।

जिला उपाध्यक्ष सुमाव कुमार सौरभ द्वारा 11 सूत्री मौँगों को लेकर बताया गया कि जनसेवकों की बहाली इंटर साइंस के आधार पर हुआ है। अत: इसे एक तकनीकि पद मानते हुए इनका ग्रेड पें 4200 किया जाना चाहिए तथा जनसेवक के नाम से ये पता नहीं चलता कि जनसेवक किस विभाग में कार्यरत है। अत: जनसेवकों का नाम परिवर्तित करके इनका नाम कृषि प्रसार पर्यवेक्षक अथवा प्रखण्ड कृषि उप पदाधिकारी किया जाय ताकि पता चल सके कि जनसेवकों का मूल कार्य कृषि है। मौके पर मौजूद जसीम अख्तर ने कहा है कि जनसेवक संवर्ग के खिलाफ कृषि विभाग के द्वारा नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड पे में अवांछनीय छेड़छाड़ और षडयंत्र तत्काल स्थाई रूप से बंद किया जाय। संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि भीएलडब्ल्यू (जनसेवक) को पूर्व की भांति विभागीय परीक्षा में बैठने दिया जाय। रंजीत शर्मा जिला कोषाध्यक्ष धनबाद ने कहा कि झारखण्ड कृषि शिक्षा पर्षद का अविलंब गठन करते हुए राज्य स्तरीय वरीयता सूची (2012 में नियुक्त भीएलडब्ल्यू (जनसेवक) अविलंब प्रकाशित किया जाय। नीरज कुमार ने का कि 5.44 (जनसेवक) की सम्पूर्ण सेवा 2011-12 जनसेवक भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली के तहत कृषि विभाग में वापस लेते हुए डीडीओ परिवर्तन का पत्र अविलंब निर्गत किया जाय। विनोद कुमार महतो ने कहा कि सभी जिले में 2401 वेतन शीर्ष सृजित कर 54 (जनसेवक) को समान शीर्ष से वेतन भुगतान किया जाय। केन्दार नाथ साव ने कहा की भीएलडब्ल्यू (जनसेवक) की प्रोन्नति प्रखण्ड कृषि प्रदाधिकारी एवं समकक्ष सभी पर्यवेक्षकीय पदों में की जाए। संतोष दे भी कहा कि भीएलडब्लू जनसेवक को गैर कृषि कार्य से मुक्त कर अनिवार्य रूप से कृषि प्रसार के सभी कार्यों में लगाया जाय। इफ्तेआार अहमद खान ने कहा कि झारखण्ड राज्य के सभी छात्रों के लिए कृषि शिक्षा की व्यवस्था वहाल की जाय। साथ ही पूर्व की भाति भीएलडब्ल्यू (जनसेवक) के लिए नि.शुल्क सवैतनिक कृषि स्नातक की पढ़ाई की व्यवस्था की जाय। झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य व्यापी अभिश्चितकालीन हड़ताल के आह्वान पर धनबाद जिले में कार्यरत सभी जनसेवक दिनांक 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गुरुवार के हड़ताल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से धनबाद जिला सचिव लालमोहन दास एवं अध्यक्ष मधुसुदन पासवान, का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ तथा उन्होंने धरनास्थल पर आकर जनसेवकों का हौसला बढ़ाया। हड़ताल में मुख्य रूप से राजीव रंजन, संतोष दे, सुरेन्द्र हेंब्रम, शिवराम कृष्ण चंद्र, मनोज मंराड़ी, शिवचरण हेंब्रम, गेणश लाल गुप्ता, रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *