धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद) : तारगा बस्ती में आषाड़ी पूजा के दौरान एक पक्ष के द्वारा किए गए मजाक दूसरे पक्ष को नागवार गुजरा। एवं दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट में तबदील हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति फुलचांद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनो पक्ष थाना पहुंचे। महुदा थाना ने इंजोरी काटकर फुलचान्द महतो को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिरालाल महतो एवं सोनापद महतो के बीच आषाड़ी पूजा मे बकरा बली नहीं देने को लेकर एक दूसरे का मजाक उड़ा रहे थे। जो गाली गलोज होकर मारपीट में तबदील हो गया। एक पक्ष के फुलचांद महतो एवं उसके पिता हिरालाल महतो तथा दूसरे पक्ष के सोनापद महतो के पुत्र अजय महतो एवं सुमन महतो के बीच हाथापाई के साथ साथ ईंटा पत्थर का भी इस्तेमाल हुआ। जिसमें एक पक्ष के फुलचांद महतो के माथे पर ईट लगने से वह जमीन पर गिर गया, एवं गंभीर रुप से घायल हो गया। और माथे से खुन की धारा बहने लगी। उसके बाद दुसरे पक्ष वहां से फरार हो गया। महुदा थाना में दोनों पक्ष पहुंचकर एक दूसरे पर मारपीट एवं राशि छिनतई का मामला दर्ज कराया। महुदा पुलिस द्वारा दोनों का शिकायत पत्र लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *