बिमल चक्रवर्ती
धनबाद : 23 एवं 24 अक्टूबर को राजकमल सरस्वती विद्दा मंदिर में झारखंड स्टेट सब जूनियर एवं कैडेट जूडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया 20 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन 23 अक्टूबर को संध्या 5 बजे धनबाद के सांसद पीएन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे। 24 अक्टूबर को संध्या 4 बजे समारोह समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के सचिव संजीव अग्रवाल, झारखंड जूडो संघ के महासचिव परिक्षित तिवारी के द्रारा ओभर ऑल चैम्पियनशिप के विजेता जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। झारखंड सब जूनियर एवं कैडेट चैम्पियनशिप मे लड़के एवं लड़कियों की 36 भार वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 7 नवम्बर से चंडीगढ़ में आयोजित होनेवाले ऑल इंडिया सब जूनियर वा कैडेट प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धनबाद जिला जूडो संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण जोर शोर से लगे हैं। धनबाद जिला की टीम का भी चयन ट्रायल के पश्चात किया गया है। धनबाद टीम के कोच प्रेरित शंकर एव माया कुमारी चौहान एवं मैनेजर संजय रवानी नियुक्त किए गए हैं।