बिमल चक्रवर्ती
धनबाद: आस्था का महापर्व छठ को लेकर धनबाद विधायक ने सैकड़ो छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गांधीनगर सब्जी बागान रोड स्थित महावीर मंदिर के समीप में धनबाद विधायक द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से धनबाद सांसद पीएन सिंह उपस्थित हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ सत्य के प्रतीक माना जाता है। इस पर्व में सभी धर्म के लोग सेवा भाव से विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं। कोई फल वितरण करता है, कोई घाट की सफाई करता है तो कोई सड़क की सफाई करता है। इसी सेवा भाव से आज सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच धनबाद विधायक ने साड़ी वितरण का कार्य किया। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मैं जब से विधायक बना हूँ, प्रत्येक वर्ष इसी तरह आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण करता हूँ । आज गांधी नगर सब्जी बगान स्थित महावीर मंदिर से इसकी शुरुआत की गई। जहां जरुरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम लगातार 2-3 दिन तक चलेगा छठ व्रतियों को साड़ी वितरण कार्यक्रम में धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, मौसम सिंह, दिलीप सिंह, संजय कुशवाहा, अनिल सिन्हा, विभा रानी, अजीत शर्मा, जीत, सोनी, रमेश साव, निर्मल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदीप साव, राजकिशोर रवानी, नरेश रवानी, इंद्रजीत कुशवाहा, सूरज सोनकर, राकेश राम, मनोज मालाकार, विजय साव, और संजय सिन्हा, चुन्ना सिंह रामजी मिश्रा समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।