धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद) : बागड़ा के कोचाकुल्ही टोला में आयोजित दो दिवसीय श्रीश्री शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को पुर्णाहुती के साथ संपन्न हुआ। इससे पुर्व प्रात: से ही भक्तगण मंदिर पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। आचार्यों के द्वारा यज्ञकुण्ड में अग्नि प्रज्वलित कर मंत्रोचारण के साथ महायज्ञ शुरू किया गया। यज्ञ मंडप में आसीन यजमान सुनिल कुमार महतो उनकी पत्नी उषा कुमारी के द्वारा यज्ञकुण्ड में हवन किया। मंत्रोचारण के साथ शनिदेव के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। लगभग दो घंटे तक पूजा अर्चना होने के पश्चात पुर्णाहुती देने के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। महायज्ञ समापन के बाद भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भक्तगण पहुँचे एवं महाप्रसाद भोग ग्रहण किए। महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के सदस्य मुखिया सुशीला देवी, पंसस फनी भूषण महतो, सुजीत कुमार, ललित महतो, गुरु चरण महतो, रतीलाल महतो, मिथिलेश कुमार, रमेश कुमार, शुक्र कुमार, भागीरथ महतो, खेदन महतो, सतीश कुमार आदि अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *