बिमल चक्रवर्ती
धनबाद : कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्र. सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बाबूलाल मरांडी जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं , और वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं। वह कह रहे हैं कि जितना सरकार खर्च करेगी, उतनी ही वैक्सीन मिलेगी। बाबूलाल मरांडी एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन चुके अभी भाजपा में है। इसलिए उनको कुछ बोलना पड़ता है। बाबूलाल जी आप झारखंड में कितने वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उसका आंकड़ा देख लिजिए उस से पता चल जाएगा कि कितने लोग वैक्सीन लेना चाहते हैं। और उनको इसलिए वैक्सीन नहीं दी जा रही है, क्योंकि केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकारों को वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो रही है। आज 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन देना लगभग बंद हो गया है, आखिर यह किसकी नाकामी है आप अच्छी तरह जानते हैं, किसके लिए कौन दोषी है। लेकिन आपको बोलने की हिम्मत नहीं है। 8 राज्यों की सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। राज्य के लोग जानना चाहती है कि आप वही बाबूलाल मरांडी हैं जो 2 साल पहले थे। आपकी भाषा बिल्कुल बदली बदली लग रही है। आज ही राहुल गांधी ने कहा है कि देश में इतनी मौतें नहीं होते अगर वैक्सीन शब्दों को लग जाती तो अगर इसी रफ्तार से वैक्सीन लगेगी, तो 2024 तक भी पूरा नहीं होगा। इसलिए मेरा आग्रह है कि आप लोग नरेंद्र मोदी से या केंद्र सरकार से आग्रह करें कि झारखंड सरकार को अविलंब वैक्सीन की सप्लाई ज्यादा मात्रा में दिलाएं ताकि यहां के 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोग इस महामारी से बच सकें।