धनबाद ब्यूरो

कतरास-(धनबाद) : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के सदस्यों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर अमन सिंह गिरोह के सदस्य आशिश रंजन उर्फ छोटू सिंह ने विधायक ढुलू महतो के करीबी संवेदक भटमुड़ना निवासी अशोक सिंह को व्हाट्सएप मैसेज व कॉल करके 20 लाख की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर नीरज तिवारी की तरह अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। लगातार पांच दिनों से धमकी मिलने से अशोक सिंह समेत पुरा परिवार भयभीत हैं। इस दौरान धनबाद एसएसपी संजीव कुमार कतरास थाना निरीक्षण करने पहुंचे। पीड़ित अशोक सिंह और अन्य को कतरास थाना में बुलाकर मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। अमन सिंह के गिरोह के सदस्यों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि एक-दो जो बचे है। उसे जल्द दबोच लिया जायेगा। घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *