बिमल चक्रवर्ती
धनबाद: भारतीय जनता पार्टी बरवाअड्डा मंडल के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा बरवाअड्डा मंडल के द्वारा पिछले कार्यसमिति से अब तक हुए कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट सुजीत चौधरी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सफल क्रियान्वयन के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गान के साथ सुरू किया गया। मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हित में कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी रतिरंजन गिरी ने सभी पंचायत संयोजकों से जल्द से जल्द बुथ कमेटी बनाकर जमा करने का निर्देश दिया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को अच्छे आचरण को धारण करते हुए लोगों के बीच पार्टी के सिद्धांतों एवं नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, अजीत पांडे, अरूण रजवार, शिव प्रसाद पांडे, हिरालाल महतो आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन मंडल उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री टेकलाल महतो ने किया। मौक पर अशोक मंडल, होरेन चौधरी, गीता देवी,आशुतोष चौधरी, फूलों देवी, सुनील चौधरी, हरेंद्र रजक, मृत्युंजय पांडे, सुशीला गोराई, शिवानी गोराई, सुनीता देवी, भारती देवी, राजकुमार साव, षष्टी मंडल, खेती महतो, मिथिलेश दास, हीरालाल साव आदि अन्य उपस्थित थे।