धनबाद ब्यूरो
निरसा-(धनबाद) : निरसा थाना अंतर्गत एनएच -2 किनारे हाथबाड़ी का है। जहां अपराधियों ने खाली घर देखकर लगभग 2 लाख की सम्पति पर हाथ साफ किया और चलते बने। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी भावतारण मजूमदार ने बताया कि विगत शनिवार 22 जनवरी को अपनी पुत्री के घर धनबाद गए हुए थे। आज शनिवार को जब घर वापस लौटे तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। अलमारी से नगद 20 हजार रुपये समेत जेवर, कपड़े, कांसा का बर्तन अन्य कई सामाने की चोरी हो गई है। जिसकी कीमत लागभग 2 लाख आंकी जा रही है। फिलहाल निरसा पुलिस को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है। वही उन्होंने यह भी बताया कि वह रिटायर्ड ईसीएल कर्मी है। चोरो ने पीएफ के दस्तावेज की भी चोरी कर ली है।