बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : मासस महानगर कमेटी की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कमेटी के अध्यक्ष रुस्तम अंसारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से मासस जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिन्दा पासवान ने कहा कि आज देश एवं राज्य संकट काल से गुजर रहा है। जहां एक और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है तो दूसरी ओर राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट एंव विशेषकर महिलाओं पर नाना प्रकार का उत्पीड़न हो रहा है। अंकिता कुमारी से लेकर अनेक महिलाओं पर आए दिन सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब इस दिशा पर ठोस कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय एवं अपराध किस्म के लोगों पर लगाम लगाएं। महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी ने नवनिर्वाचित साथियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर सांगठनिक विस्तार करने का आह्वान किया। उसके बाद सर्व समिति से महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए महानगर सचिव विजय पासवान को चुना गया। साथ ही साथ कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में राम प्रसाद महतो, ललन शर्मा सचिव गोपाल रवानी, संगठन सचिव सत्यनारायण सिंह एंव सुरेश सिंह को बनाया गया। बैठक में सिंदरी घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की गई। बैठक में जिला सचिव दिलीप कुमार महतो, सुभाष प्रसाद सिंह , सुभाष चटर्जी, मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो, देवाशीष पासवान, मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, नरेश पासवान, देवी लाल महतो, विश्वजीत राय, मेवा लाल खटीक, रामप्रवेश यादव, हरे मुरारी महतो, अरविंद तिवारी, राजेश बिरुआ, बुटन सिंह, इरफान अंसारी, बनवारी यादव, बी. डी. गोस्वामी, ए. के. मिश्रा, अर्जुन कुशवाहा, नौशाद अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *