श्याम किशोर

गुरुवार को गया शहर के सर्किट हाउस में भाजपा नेता सह शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के भावी उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश कर रहे बक्सर जिला निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के शिक्षक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। बिहार में शिक्षक और शिक्षा दोनों हराश हुआ है। बिहार में स्कूल के साथ-साथ कॉलेज की भी स्थिति खराब हो चुकी है ।उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र के अलावा समय-समय पर विभिन्न कार्यों में लगाया जाता है जिससे बिहार के शिक्षा पर प्रभाव पड़ता है ।ऐसी स्थिति में उन्हें बिहार सरकार से मांग किया है कि बिहार के शिक्षक को शिक्षा के अलावा किसी अन्य कार्यों में नहीं लगाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी जिले के शिक्षक को अंतर जिला ही स्थानांतरण करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं एवं पुरुष दोनों कार्य कर रहे हैं जिससे खासकर महिलाओं को दूसरे जिला में कार्य करने में समस्या होती है।

वहीं शिक्षक के बकाया राशि को दीपावली के पहले भुगतान करने की मांग डॉक्टर दुर्गा चरण मिश्रा ने बिहार सरकार से की है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विद्यालय में अध्यक्ष पद पर जो प्रतिनिधि काबीज रहते हैं उनके द्वारा शिक्षक को परेशान कर विकास की कार्य योजना को अवरुद्ध किया जाता है जिससे विद्यालय का विकास नहीं हो पाता है। इसलिए बिहार सरकार से मांग किया है कि विद्यालय एवं कॉलेज के प्रभारी को ही विद्यालय के विकास कार्य के लिए दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में शिक्षक की स्थिति जो बदहाल है उसे बिहार सरकार जल्द दुरुस्त करें।उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षा की व्यवस्था देखते हुए ही आगामी विधान परिषद चुनाव में दावेदारी पेश करने का मन बनाया है। उन्होंने बिहार के शिक्षकों को हो रही समस्याओं का निदान करने के लिए बिहार सरकार से मांग किया है। प्रेस वार्ता के मौके पर अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष विपिन बिहारी, मनोज त्रिपाठी के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *