आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है : पूनम सिन्हा

श्याम किशोर, गया।
शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन छात्र छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को पेंटिग व फ्रूट वेजिटेबल (आम, खीरा, तरबूज, शिमला मिर्च, परवल, भिंडी, पलक अंगूर,अनारस, पत्तागोभी ) के बारे में जानकारी दी। साथ ही फ्रूट वेजिटेबल से सेलेड आर्ट एक्टिविटी कराई और बताया कि हरे फ्रूट वेजिटेबल खाने के क्या क्या फायदे हैं।

शिक्षिकाओं ने फ्रूट वेजिटेबल की विशेषता छात्रों को बताया और बताया कि हमें सारी सब्जियां फल और सलेड का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए यह हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है और फुर्तीला, मजबूत और स्वस्थ बनाती है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पूनम सिन्हा ने बच्चों को बताया कि रंगों का जीवन में खास महत्व है। किसी रंग को देखकर खुशी महसूस होती है तो किसी को देखकर तनाव दूर हो जाता है। हरा रंग कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। जिस प्रकार प्रकृति जीवन का संदेश देती है, उसी प्रकार इस रंग से भी जीवन का गहरा संबंध है। हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी औषधि सरीखा है। इस रंग को विकास, स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी प्रतीक माना गया है।


श्रीमती सिन्हा ने बताया कि इस एक्टिविटी के माध्यम से वे बच्चे जो फल एवं सब्जियों से दूर भागते हैं और वह बाहरी जंक- फूड में रुचि रखते हैं, उन्हें फ्रूट वेजिटेबल खाने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह की एक्टिविटी करा कर बच्चों को रंग के विषय में जानकारी देना है।

हमारे विद्यालय में समय-समय पर ग्रीन डे, ऑरेंज डे, रेड डे, येलो डे मनाया जाता है। पुरा कार्यक्रम प्राचार्य पूनम सिन्हा एवं कार्यालय प्रबंधक रितिमा सिन्हा के देख रेख में हुआ। इस मौके पर शिक्षिका शालू सिन्हा, आस्था कुमारी, चिन्ता कुमारी, रखी कुमारी, अर्चना कुमारी, स्वाति का विशेष सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *