नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

रांची। माननीय राज्यपाल  सी.पी. राधाकृष्णन से आज डी.आर.एम., रांची रेल मंडल प्रदीप गुप्ता ने राज भवन में भेंट कर उन्हें दिनांक 27 जून, 2023 से रांची -पटना एवं पटना – रांची के मध्य चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज डी.आर.एम. रांची रेल मंडल श्री प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें रांची से पटना एवं पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मालूम हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन का शुभारंभ 27 जून 2023 को रांची रेलवे स्टेशन से किया जाना सुनिश्चित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *