सुबोध,
किशनगंज जिला जनता दल युनाइटेड किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक कबीर सदन सुभाष पल्ली में हुयी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नूर इस्लाम नूरी ने की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश किसान सहाकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहें।वही पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम सहित पार्टी सभी नेताओं ने बुके और माला पहना कर प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ का स्वागत किया ।कार्यक्रम में वरिष्ठ जदयू नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी ,जिला महासचिव रियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष आरिफ आ आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एहतेशाम अंजुम ,जिला महासचिव डॉ. नजीरुल इसलाम ,महादलित जिलाध्यक्ष बलराम दास ,कला एवं संस्कृति जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ,मीडिया प्रभारी मजलूम हक पूर्व किसान जिला अध्यक्ष मसूद आलम ,जिला सचिव अनिसुर रहमान ,जिला सचिव तनवीर आलम पूर्व जिला अध्यक्ष , नूर मोहम्मद अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष ,डॉ अमीर मिनहाज ,जिला सचिव मुजफ्फर आलम ,कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष जवादुल हक ,कार्यकारिणी सदस्य नीलिमा ,टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम और दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहें।
