सुबोध,
किशनगंज 10 अप्रैल ।बिहार के सीमावर्ती जिला में शहर के ऐतिहासिक रूईधाशा मैदान से रामनवमी के शुभ अवसर पर रामरथ शौभायात्रा सद्भाव के साथ निकाली गयी।रामरथ शौभायात्रा सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण संपन्न,भगवामय हुआ शहर। जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल के चाकचौबंध सुरक्षा व्यवस्था में रामरथ शौभायात्रा शान्तिपुर्ण संपन्न हुआ।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पूर्वाह्न शहर के रूईधाशा मैदान से विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी एवं बजरंग दल युवा नेता गणेश झा के नेतृत्व में रामनवमी के शुभअवसर पर भव्य रामरथ शौभायात्रा निकाली गयी।
इस शौभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह देव दासजी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,सम्मानित समाज सेवी सह पूर्व नप चेयरमेन त्रिलोक चन्द जैन,वार्ड पार्षद शमशुज्जमा उर्फ पप्पू भाई कलीमुद्दीन, अधिवक्ता अजीत कुमार पूर्व वार्ड पार्षद परवेज रजा उर्फ गुड्डू , पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष राजकुमार डोगरा इत्यादि सहित अन्य प्रमुख विभिन्न समुदाय के राजनैतिक नेतागण रामरथ शौभायात्रा में शामिल हुए।
भाई कलीमुद्दीन ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श के सम्मान में हमसब शामिल हैंऔर आपसी सद्भाव से संपन्न कराने के लिए शौभायात्रा में शामिल हुए हैं।पूर्व नप चेयरमेन जैन ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आर्दश प्रेरणा दायी है।
विहिप जिलाध्यक्ष गट्टानी ने बताया कि आज के रामरथ शौभायात्रा में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आदर्श एवं अन्य भगवान राम संबंधित विषय पर अधारित झांकी और रामभक्तों का जत्था बड़ी संख्या में शहर के कुल 34 वार्ड से शामिल है। प्रत्येक वार्ड सह एक झांकी शामिल हैंऔर अनुमानित संख्या पचास हजार से उपर होगी कम नही।यह शौभायात्रा शहर के रूईधाशा मैदान से निकल कर नगर भ्रमण के बाद गौशाला में समापन होगी और फिर महा प्रसाद रामभक्तों के द्वारा ग्रहण की जाएगी।
उल्लेखनीय है मर्यादा पुरूषोत्तम रामरथ शौभायात्रा के शुभअवसर पुरा शहर भगवामय दीखा और शौभायात्रा में राम भक्त भगवा धारण कर बड़ी संख्या में शामिल थे।इस शौभायात्रा में यहा दो समुदाय विशेष में सद्भाव भी कायम रहा।
