बिहार कांग्रेस के इफ्तार में जुटे दिग्गज नेता, तेजस्वी, मुकेश सहनी भी हुए शामिल

नवराष्ट्र मीडिया न्यूज 

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा माह-ए-रमजान के अलविदा जुमा पर सदाकत आश्रम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, इंटक के राष्ट्रीय नेता चन्द्र प्रकाश सिंह और मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने दावत में आएं मेहमानों की जमकर मेजबानी की।

इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि जब देश में धार्मिक चरमपंथ हावी हो रही है ऐसी स्थिति में माह-ए-रमजान हमें अकीदत और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह दावत गंगा-जमुनी तहजीब का परिचायक है। धार्मिक मधान्ता और आपसी वैमनस्यता को खत्म करने का संदेश यह पर्व देता है। कांग्रेस पार्टी शुरू से सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर आधारित राजनीति को बढ़ावा दी है और यह इफ्तार इसी कड़ी में आयोजित की गई है।

बिहार कांग्रेस के दावत-ए-इफ्तार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद के प्रमुख नेता भोला यादव और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के साथ पहुंचे। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व बिहार सरकार के कबीना मंत्री श्रवण कुमार भी दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान भी राजू तिवारी के साथ शामिल हुए। वहीं वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी कांग्रेस के द्वारा आयोजित इफ्तार में पहुंचे।

इस दावत ए-इफ्तार पार्टी में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, भी.आई.पी. पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, जदयू0 के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, राजद नेता आलोक मेहता, भोला यादव, मृत्युंजय तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, विधायक आबिदुर रहमान, डा0 शकील अहमद खान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, इंटक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, गजानन्द शाही, मीडिया कोर्डिनेटर संजीव सिंह, कुमार आशीष, जया मिश्रा, आनन्द माधव, ज्ञान रंजन, जमाल अहमद भल्लू, प्रवीण सिंह कुशवाहा, गुंजन पटेल, रामायण प्रसाद यादव, भावना झा, पूनम पासवान, सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, अरशद अब्बास आजाद,शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, धनंजय शर्मा, आजमी बारी, जय प्रकाश चैधरी, शशि रंजन, सत्येन्द्र बहादुर, सुधा मिश्रा, नजमूल हसन नजमी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, दौलत इमाम, दुर्गा प्रसाद, वसी अख्तर, मृणाल अनामय, अनूप कुमार, विमलेश तिवारी, सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, नवनीत जयपुरियार, असफर अहमद, मोनी पासवान, आर0एन0चैधरी,निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, अरूण पाठक, अबू तमीम, दिलीप सिंह, ललित कुमार, फिरोज हसन, मो0 हनीफ,पारस नाथ चैधरी, गुरूदयाल सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र चैधरी, शम्मी कपूर सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *