धनबाद ब्यूरो

पूर्वी टुन्डी-(धनबाद): विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को शुभ संदेश फाउंडेशन की ओर से चेपकिया गांव के कोल टोला में दर्जनों बच्चों के बीच पुस्तक, कलम, जेमिति बॉक्स, मास्क आदि का वितरण किया। विधायक श्री महतो ने कहा कि सभी बच्चे पढ़े इसी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से डेनियल पोंनरज, जीप सदस्य सुनील मुर्मू, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मुर्मू, टुंडी झामुमों प्रखंड अध्यक्ष फुलचंद किस्कु आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *