केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ राजन कुमार

बेगुसराय में स्थित बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में राजन कुमार ने पेश किया चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5020वां लाइव शो

बेगुसराय की धरती पर दर्शकों ने किया चार्ली चैप्लिन 2 को सम्मानित

मुंगेर व बिहार ब्यूरो 

मुंगेर : हीरो राजन कुमार चार्ली चैपलिन-2 के नाम से तमाम विश्व मे जाने जाते हैं, इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। कल 27 फरवरी 2022 को इनका 5020वां लाइव शो बेहद सफल रहा। राजन कुमार बॉलीवुड के एक ट्रैंड सेलिब्रिटी एक्टर है जिनको एक दर्जन से अधिक फिल्मों का अनुभव है, जिसमें हिंदी फिल्म शहर मसीहा नहीं, नमस्ते बिहार, लहरिया कट आदि का नाम उल्लेखनीय है।

 

टेलीविजन धारावाहिक सीआईडी, लापतागंज, चिड़ियाघर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हीरो राजन कुमार के साथ लोग फोटो लेने के दीवाने नजर आए। कोरोना काल के बाद चार्ली चैपलिन-2 का इस तरह का लाइव शो खूब धमाकेदार रहा जहां लोगों की बेपनाह भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को हंसाने वाले चार्ली चैप्लिन-2 की आंखें लोगों का बेशुमार प्यार देखकर नम हो गईं।

राजन कुमार ने कहा मैं बरौनी रिफाइनरी के सभी लोगों और फैन्स का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। बरौनी रिफाइनरी के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर और रिफाइनरी हेड आर के झा हैं और यह फंक्शन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में हुआ। जहां फूलों के बीच राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन-2 के रूप में अपना लाइव परफॉर्मेंस पेश किया। सबसे खास बात यह रही कि यहाँ चार्ली चैपलिन- द्वितीय विश्व को शान्ति का एक मैसेज भी देते हुए नजर आए।

चार्ली चैपलिन 2 कौन हैं?

चार्ली चैपलिन ने हमेशा कैमरे के सामने काम किया। अपनी फिल्मों के जरिये वह लोगों को हंसाते रहे जबकि चार्ली चैपलिन- द्वितीय दर्शकों से सीधे रूबरू होते हैं। लोगों की आंखों में आँखें डालकर उन्हें हंसाते हैं। वह अपनी हजारों लाइव परफॉर्मेंस की वजह से दुनिया भर में जाने जाते हैं। लाइव शो करना हमेशा ही मुश्किल रहा है, लेकिन इस क्राफ्ट में फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार पिछले 22 वर्षों से परफॉर्मेंस दे रहे हैं यही वजह है कि 5020वां लाइव शो भी सक्सेसफुल रहा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कमिटी द्वारा सेलेक्ट होने के बाद मंडी हिमाचल प्रदेश में रंगमंच में डिप्लोमा करने के बाद कई नाटकों में काम करने का अनुभव हासिल करने के उपरांत राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन-2 के किरदार को जीना शुरू किया। क्योंकि 1998 में इन्हें छऊ डांस का नेशनल अवार्ड मिला था। छऊ नृत्य,ड्रामा और फिजिकल एक्टिविटी को समाहित करके इन्होंने चार्ली चैपलिन- 2 के रूप में ख्याति अर्जित की और लगातार यह लाइव शो करते आ रहे हैं। दुनिया भर में इनके लाखों फैन्स हैं, क्योंकि चार्ली को अपने सामने देखकर लोगों का जो मनोरजंन होता है वह अपने आप मे कमाल है। 3 घन्टे के मेकअप और गेटअप के बाद जब राजन कुमार लोगों के सामने होते हैं तो ऑडिएंस चार्ली चैपलिन- 2 की दीवानी हो जाती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हीरो राजन कुमार को उनकी कला एवं बिहार का मान बढ़ाने के लिए गले से लगा कर अपना आशीर्वाद दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *