मनीष कुमार
मुंगेर : मुंगेर में 4 देशी कट्टा और 12 कारतूस के साथ उप सरपंच कल्पना देवी व उनके भतीजा दीपक कुमार गिरफ्तार, पुलिस को देख उप सरपंच के पति पंकज सिंह फरार, उप सरपंच का पति पंकज सिंह ही करता था हथियार की तस्करी, पुलिस की छापेमारी में मामले का हुआ खुलासा।
दरअसल मुंगेर के असरगंज की पुलिस ने चार देसी कट्टा और 12 कारतूस के साथ अमैया पंचायत की उप सरपंच कल्पना देवी एवं उनके भतीजा दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बैजलपुर गांव से हुई है। महिला के निशानदेही पर घर से हथियार और कारतूस बरामद किया गया। असरगंज थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमैया पंचायत की बैजलपुर गांव निवासी उप सरपंच का पति पंकज सिंह अवैध रूप से अवैध हथियार और कारतूस की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर जमादार नकुल सिंह सहित पुलिस बल के साथ पंकज सिंह के घर में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखकर पंकज सिंह फरार हो गया पत्नी उप सरपंच कल्पना देवी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो घर में छिपा कर रखे हथियार एवं करतूत के बारे जानकारी दी। पुलिस ने जब घर का सर्च किया तो कई जगहों से चार देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस की बरामदगी की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि उप सरपंच महिला कल्पना देवी एवं उनके भतीजा दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उप सरपंच का पति पंकज सिंह फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वही इस मामले में तारापुर एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि पंकज सिंह के घर पर अवैध हथियार की डिलीवरी होनी है इसी सूचना पर पंकज सिंह के घर पे पुलिस जब छापेमारी की तो पंकज सिंह के घर से चार देशी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद की गई है साथ मे एक पुरुष और पंकज सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर अग्रसर कानूनी कारवाई की जा रही है,वही पंकज सिंह भागने सफल रहा है पंकज सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है वह पहले भी हथियार तस्करी में जेल जा चुका है वही पुलिस पंकज को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है,जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ जाएगा।