हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम मिलाकर चल रहीं महिलाएं
विजय शंकर
पटना,। वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि एनडीए की सरकार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार ने कीर्तिमान स्थापित किया है। पंचायतीराज में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को उचित सम्मान और स्थानीय निकायों में महत्वपूर्ण भागीदारी दी।
श्री यादव ने आज यहां कहा कि पुलिस सहित राज्य की अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं से राज्य में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम मिलाकर चल रही हैं। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है। जीविका दीदी हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही हैं। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान छेड़ रहे राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा काम किया है।
श्री यादव ने कहा कि आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर भी हैं और आत्मविश्वास से लबरेज भी। इसमें बहुत बड़ा योगदान केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार का है।