विजय शंकर
पटना : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
अश्विनी चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें किया नमन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि सभी डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से युगों तक प्रेरणा लेते रहेंगे। वे जीवन पर्यंत सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर चलते रहे। बिहार व देश का नाम उन्होंने पूरे विश्व में ऊंचा किया।