बिक्रम -पालीगंज में पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के विरोध में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

विजय शंकर 

पटना : लोकतंत्र बचेगा तो देश बचेगा। पीएम देश का होता है दल का नहीं। पीएम देश का पगड़ी होता है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ओछी राजनीति के चक्कर में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध लगवा दिया। देश का नाम दुनिया में खराब हुआ।

उक्त बातें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद राम कृपाल यादव ने बिक्रम के शहीद चौक और पालीगंज के दुर्गा मंदिर के पास पटना ग्रामीण भाजपा के तत्वावधान में पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के विरोध में चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा।

सांसद ने कहा इस देश ने दो-दो प्रधानमंत्री खोए हैं। इस कृत्य से पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरे देश में गुस्सा है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, महामंत्री रवि गुप्ता, कौशल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, मंडल अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संजीत गुप्ता, अरुण कुमार, भाजपा नेता शिवेन्द्रधारी सिंह, शशि सिंह, श्याम किशोर शर्मा, मनोज विमल, संधीर यादव, मोंटी गुप्ता, सूरज गुप्ता, शाही जी, राजकुमार कुशवाहा, दुर्गेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *